Saturday, 11 May 2019

संसारिक सुख वास्तविक है कि नही : महाराज जी

*ॐ श्री परमात्मने नमः*

*बुद्धि कर्मानुसारिणी है, विवेक नहीं । विवेक अनादि है और बुद्धिमें आता है । फिर वचनोंमें और विचारमें आता है, फिर व्यवहारमें आता है ।*

ᇮ     ᇮ     ᇮ
*संसारका संयोग पन्थसंगम है । उनमें ममता करनेसे दुःख ही पाना पड़ेगा । संसारमें कई मरते हैं, पर उनके मरनेसे हमें दुःख नहीं होता । हमें उसीके मरनेसे दुःख होता है, जिसको हम ‘मेरा’ मानते हैं । दुःख मेरापनसे होता है । मेरापन माना हुआ है, वास्तविक नहीं है । मिलना अनित्य है, बिछुड़ना नित्य है । जैसा है, वैसा जाननेका नाम ‘ज्ञान’ है ।*

ᇮ     ᇮ     ᇮ
*संसारका संयोग अनित्य है, वियोग नित्य है । परमात्माका योग नित्य है । वास्तवमें संसारका संयोग होता ही नहीं । संसारका वियोग ही मुख्य है‒ऐसा जाननेसे दुःख नहीं होगा । सूर्यास्त होनेसे लोग रोते हैं क्या ? हर कार्यमें सन्देह है, पर मरनेमें सन्देह नहीं है । जिसके होनेमें सन्देह नहीं है, जो अवश्यम्भावी है, उसमें चिन्ता क्यों करें ? यह मृत्युलोक है, इसमें सब मरने-ही-मरनेवाले रहते हैं । आनेवाला जानेवाला ही होता है‒यह नियम है । संयोग होते ही वियोग शुरू हो जाता है । जिस क्षण धनवान् हुआ, उसी क्षण निर्धन होना शुरू हो गया ।*

☼ ☼ ☼ ☼

*श्रद्धेय स्वामीजी श्रीरामसुखदासजी महाराज*

No comments:

Post a Comment